चीन के झेंग्झौ में अचानक लगे कोविड-19 लॉकडाउन के चलते 30-वर्षीय महिला एक शख्स के घर फंस गई जिसके साथ वह 'ब्लाइंड डेट' पर गई थी। परिवार ने उसे डेट पर भेजा था। महिला ने एक पोस्ट में बताया कि शख्स उसे 'अपना खाना बनाने का हुनर दिखाने के लिए' घर लाया था और रोज़ उसके लिए खाना बनाता है।