चीन में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता नियो के शोरूम में टेस्ट ड्राइव के दौरान तीसरी मंज़िल से एक इलेक्ट्रिक कार के गिरने से दो वर्कर्स की मौत हो गई। नियो ने कहा कि जांच शुरू की गई है लेकिन हादसा वाहन के कारण नहीं हुआ। सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा आलोचना किए जाने के बाद नियो ने बयान को एडिट कर दिया।