चीन हो, पाक हो, आतंकी या देशद्रोही, हमारी सरकार ने सबको करारा जवाब दिया है: शाहनवाज़

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज़ हुसैन ने मंगलवार को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की टिप्पणी पर कहा, "चाहे वह चीन हो, पाकिस्तान हो, आतंकवादी हो या देशद्रोही, हमारी सरकार ने सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है।" दरअसल, तिवारी ने कहा था कि डोकलाम विवाद को टाला जा सकता था, केंद्र सरकार ने चीन को अब तक कोई जवाब नहीं दिया।