पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में 6% से अधिक की गिरावट आई। दरअसल, पिछले हफ्ते ईडी ने चीनी लोन ऐप मामले में कंपनी के दफ्तर पर छापेमारी की थी जिसके बाद यह गिरावट दर्ज की गई। पेटीएम के शेयर ₹2,150 पर लिस्ट हुए थे जो सोमवार को ₹681.20 पर पहुंच गए।