चीनी सेना ने अरुणाचल में यथास्थिति बदलने की कोशिश की, भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बताया है कि 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी पर अतिक्रमण कर यथास्थिति बदलने की कोशिश की जिसका भारतीय सेना ने दृढ़ता से सामना किया। बकौल राजनाथ, भारतीय सैनिकों ने बहादुरी दिखाते हुए चीनी सैनिकों को लौटने को मजबूर कर दिया था।