चुनाव आपके नहीं कर्नाटक के बारे में है: पीएम के 'कांग्रेस ने 91 बार गालियां दीं' पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक में प्रधानमंत्री के 'कांग्रेस ने मुझे 91 बार गालियां दीं' बयान पर कहा, "यह चुनाव आपके बारे में नहीं है, कर्नाटक के लोगों और उनके भविष्य को लेकर है।" राहुल ने कहा, "आप अपने अगले भाषण में यह बताइए कि आपने कर्नाटक के लिए क्या किया और अगले 5-वर्षों में क्या करोगे?"