चुनाव आयोग द्वारा अनंतनाग-राजौरी (जम्मू-कश्मीर) लोकसभा सीट के लिए मतदान की तारीख बदले जाने को लेकर नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है, "चुनाव आयोग का फैसला गलत है।" उन्होंने कहा, "मतदाताओं को अगर परेशानी होती तो चुनाव नामुमकिन होता। यह साज़िश है।" अनंतनाग-राजौरी में पहले 7 मई को मतदान होना था जो अब 25 मई को होगा।