चुनाव आयोग के फैसले के बाद संसद में शिवसेना का दफ्तर शिंदे गुट को दिया गया
लोकसभा सचिवालय ने चुनाव आयोग द्वारा एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के बाद संसद में शिवसेना के संसदीय दल के दफ्तर को शिंदे गुट को अलॉट कर दिया। शिंदे गुट के नेता राहुल शेवाले ने इस संबंध में लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखा था। संसद का रूम नंबर-128 शिंदे गुट को अलॉट हुआ है।