चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक नोटिस जारी कर कांग्रेस द्वारा सोनिया गांधी के नाम से किए गए एक ट्वीट को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है और उसमें सुधार करने को कहा है। दरअसल, ट्वीट में लिखा था, "कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।"