चुनाव आयोग ने संशोधन के बाद 'आप' के चुनाव प्रचार गीत को दी मंज़ूरी

अधिकारियों ने बताया है कि चुनाव आयोग ने संशोधन के बाद 'आप' के चुनाव प्रचार गीत 'जेल का जवाब वोट से देंगे' को मंज़ूरी दे दी है। 'आप' विधायक दिलीप पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। चुनाव आयोग के मुताबिक, गीत में कुछ वाक्यांश सही नहीं थे और उनमें 'असत्यापित तथ्यों के आधार पर सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना' शामिल थी।