उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "ये सरकार अब जाने वाली है...पहले...दूसरे चरण में बीजेपी का सफाया हो चुका है। जैसे-जैसे वोट पड़ रहा है इनके नेता सुन्न पड़ते जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जैसे चुनाव 7वें चरण में पहुंचेगा, बीजेपी के बूथ पर भूत नाचते नज़र आएंगे।"