कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एबीपी न्यूज़ के सवाल 'क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सपा से गठबंधन हो सकता है?' पर कहा है, "चुनाव के बाद जो परिस्थितियां आएंगी, उस समय हम निर्णय लेंगे कि क्या करना है।" बकौल प्रियंका, "योगी जी हों, मायावती जी हों या अखिलेश जी हों, मैं सबका आदर करती हूं।"