लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छह चरण का चुनाव हो चुका है। आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसी के साथ पार्टियों और गठबंधन चुनाव नतीजे से पहले अपनी रणनीति पर मंथन में जुटेंगे। विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता चुनाव नतीजे से पहले रणनीति बनाने और आगे की चर्चा के लिए एक जून को बैठक कर सकते हैं।