inshorts

चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल में बीजेपी सांसद दिलीप घोष के साथ हुई धक्का-मुक्की

भवानीपुर (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रचार में पहुंचे बीजेपी सांसद दिलीप घोष के साथ कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में सांसद के सुरक्षाकर्मी धक्का-मुक्की करने वालों पर बंदूक तानते भी दिखे। भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी टीएमसी उम्मीदवार हैं जहां 30 सितंबर को मतदान होगा।