चुनाव लड़ने वाले 22 किसान संगठनों को संयुक्त मोर्चा से 4 महीने के लिए किया गया बाहर

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार की बैठक में चुनाव लड़ने वाले किसान संगठनों को मोर्चा से चार महीने के लिए बाहर करने का निर्णय लिया। वहीं, बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि एमएसपी कानून कमिटी, मुकदमा वापसी और मुआवज़े में देरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ 31 जनवरी को देश भर में प्रदर्शन किया जाएगा।