चुनाव वाले 5 राज्यों के वैक्सीन सर्टिफिकेट में नहीं होगी पीएम मोदी की फोटो: खबर

खबरों के मुताबिक, 5 चुनावी राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण लोगों को दिए जा रहे कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को हटाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय कोविन प्लैटफॉर्म पर आवश्यक फिल्टर लागू करेगा ताकि सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की फोटो नहीं दिखाई दे।