चुनाव हमारे लिए परिवर्तन का ज़रिया: डोर-टू-डोर कैंपेन लॉन्च करने पर केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि चुनाव हमारे लिए एक पार्टी को हराकर दूसरी पार्टी को लाने का नहीं बल्कि परिवर्तन का ज़रिया है। उन्होंने 'आप' कार्यकर्ताओं से कहा कि डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू हो चुका है और हर जगह दिल्ली सरकार के कामों को पहुंचाना है। हमने यह दिखाया है कि परिवर्तन संभव है।