कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी पर बुधवार को कहा, "चुनाव खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़े...पेट्रोल-डीज़ल भी 'आत्मनिर्भर' होने वाले हैं।" उन्होंने कहा, "चुनाव तक कीमतें स्थिर रहना और फिर तेज़ी से बढ़ना संयोग नहीं...बीजेपी की 'खुली लूट' का नियमित प्रयोग है।" बकौल सुरजेवाला, "बेरोज़गारी...के बीच...जनता की जेब पर डाका क्यों?"