चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने चुनावी राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने की मांग की है। बकौल किशोर, "चुनाव आयोग को चुनावी राज्यों में...कम-से-कम 80% लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की...दोनों डोज़ लगाने पर ज़ोर देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "महामारी के बीच...चुनाव कराने का यही एकमात्र सुरक्षित तरीका है...बाकी सब बेकार है...क्योंकि कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन का पालन...कोई नहीं करता।"