लेखक चेतन भगत ने हाल ही में एक साहित्यिक कार्यक्रम में कहा कि उर्फी जावेद की तस्वीरें भारत के युवाओं का ध्यान भटका रही हैं। इस पर टीवी ऐक्ट्रेस उर्फी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आप पर्वर्ट हैं...हमेशा औरतों को ज़िम्मेदार ठहराना, कभी भी अपनी गलतियों को ना स्वीकारना, आपके जैसे लोग युवाओं का ध्यान भटका रहे हैं ना कि मैं।"