चेन्नई में ऐक्टर विजय सेतुपति की फिल्म के सेट पर 20 फीट से नीचे गिरकर स्टंटमैन की हुई मौत

चेन्नई में शनिवार को ऐक्टर विजय सेतुपति की आगामी फिल्म 'विदूथलई' के सेट पर 20 फीट से नीचे गिरकर एस. सुरेश नामक स्टंटमैन की मौत हो गई। साउथ इंडियन सिने ऐंड टीवी स्टंट आर्टिस्ट यूनियन के अध्यक्ष ने 'द न्यूज़ मिनट' से इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "यह हादसा तब हुआ जब सुरेश कूदने का एक स्टंट दिखा रहे थे।"