चौथी बार आंध्र प्रदेश सीएम केरूप में चंद्रबाबू नायडू ने ली शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

आज, बुधवार 12 जून को, तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, बंदी संजय कुमार, और कई अन्य नेता मौजूद रहे।