चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रहे अभिनेता जूनियर महमूद से मिलकर रोने लगे जितेंद्र
दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने चौथी स्टेज के पेट के कैंसर से जूझ रहे अभिनेता जूनियर महमूद से उनके मुंबई स्थित घर पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद जितेंद्र रोने लगे जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। जितेंद्र के साथ 'सुहाग रात' और 'कारवां' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके जूनियर महमूद ने उनसे मिलने की इच्छा जताई थी।