रेडिट पर एक महिला यूज़र ने बताया है कि वह दुबई में अप्रैल में होने जा रही बहन की डेस्टिनेशन वेडिंग में नहीं जाएंगी। महिला ने बताया कि शादी और ट्रैवलिंग का खर्चा उसकी बहन और माता-पिता उठा रहे हैं जबकि बहन का मंगेतर आर्थिक रूप से संपन्न है। बकौल महिला, बहन ने शादी के लिए £17,000 अतिरिक्त कर्ज़ मांगा।