inshorts

UP में छेड़खानी से तंग महिला क्लर्क ने अधिशासी अभियंता को दफ्तर में जड़े थप्पड़

हमीरपुर (यूपी) के विद्युत विभाग में छेड़खानी से परेशान एक महिला क्लर्क ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन-मीटर) को उसके चैंबर में घुसकर थप्पड़ जड़ दिए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता ने एक्सईएन पर गलत तरीके से छूने और घर बुलाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।