छात्रों की आवाज़ दबाने के पक्ष में नहीं हूं: CJP के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है, "मैं छात्रों की आवाज़ दबाने के पक्ष में नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "ज़ाहिर है, अलग-अलग मुद्दों को लेकर आक्रोश और चिंता रही होगी, तभी छात्रों को सड़कों पर उतरना पड़ा। संवाद एक बेहतरीन माध्यम है।"