छात्र मराठी भाषा के साथ कोई दूसरी भारतीय भाषा सीखें तो इसमें कुछ गलत नहीं: CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, "मैं उस मानसिकता के खिलाफ हूं जो भारतीय भाषाओं को नकारती है और अंग्रेज़ी के लिए लाल कालीन बिछाती है।" उन्होंने कहा, "मराठी छात्र मराठी भाषा के साथ-साथ कोई दूसरी भारतीय भाषा सीखें तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है...यह (मराठी भाषा) प्रदेश की सांस्कृतिक व भाषाई पहचान के लिए ज़रूरी है।"