'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों की छंटनी को लेकर केंद्रीय श्रम मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद एमेज़ॉन ने सरकार को बताया है कि भारत में एक भी कर्मचारी को नहीं निकाला गया है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी ने कहा कि उसने केवल उन कर्मचारियों को जाने दिया जिन्होंने स्वेच्छा से अलग होने का विकल्प चुना।