बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा के दौरान चकदेवी पोखर घाट पर चोरी के शक में भीड़ ने एक महिला को थप्पड़ मारे, बालों से घसीटा और लात-घूंसों से पीटा। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया लेकिन जांच में कोई चोरी का सामान नहीं मिला। डीएसपी ने मामले में FIR दर्ज करने की बात कही है।