inshorts

छठ मनाने पर ट्रोल हुईं अक्षरा सिंह ने दिया ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- 'सुनाने का हक किसने दिया'

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह छठ पूजा करने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं। लोगों ने उनके अविवाहित होने के बावजूद पूजा करने/सिंदूर लगाने पर सवाल उठाए। इस पर अक्षरा ने ट्रोलर्स से पूछा कि जब कुंवारा लड़का छठ कर सकता है, तो कुंवारी लड़की क्यों नहीं? उन्होंने कहा, "मेरी आस्था पर फैसला सुनाने का अधिकार उन्हें किसने दिया।"