छठ पूजा पर राज ठाकरे के पोस्ट का समर्थन कांग्रेस को पड़ा भारी, मनोज तिवारी ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने छठ पूजा पर राज ठाकरे के सोशल मीडिया पोस्ट का समर्थन करने पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विभाजनकारी राजनीति कांग्रेस के पतन की वजह बन रही है और महाराष्ट्र के लोग ऐसी राजनीति को खारिज कर चुके हैं। तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी छठ पूजा के बड़े श्रद्धालु हैं।