बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा समारोहों पर प्रतिबंध लगाकर अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लाखों लोगों का अपमान किया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर यह प्रतिबंध वापस नहीं लिया जाता है तो वह पूर्वांचलियों के साथ ‘बड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।'