छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बघेल के बेटे के ₹61 करोड़ के 355 प्लॉट ज़ब्त, शराब घोटाले में ED का ऐक्शन

ED ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में लगभग ₹61 करोड़ कीमत के 355 प्लॉट ज़ब्त किए हैं। कार्रवाई राज्य में कथित ₹2,883-करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ी ED की मनी लॉन्डरिंग जांच का हिस्सा है। बकौल रिपोर्ट्स, घोटाला 2019-2023 के बीच पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था।