छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों में खिला कमल, बीजेपी ने 10-0 से किया क्लीन स्वीप

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत राज्य के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। रायपुर से महापौर पद के लिए मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को सर्वाधिक डेढ़ लाख से ज़्यादा वोटों से हराया है। गौरतलब है कि रायपुर में 15 साल बाद कमल खिला है।