छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने निकाली चूहों की बारात, SDM को सौंपा ज़िंदा-चूहा
छत्तीसगढ़ में सरकारी गोदामों से धान गायब होने के मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को चूहों की बारात निकाली और दुर्ग में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ज़िंदा चूहा भी दिया। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी नीत सरकार बड़े पैमाने पर हुए धान घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए चूहों को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहरा रही है।