छत्तीसगढ़ में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के आरोप में प्रिंसिपल समेत 3 टीचर अरेस्ट

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) ज़िले के सरकारी स्कूल की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप करने के आरोप में प्राथमिक स्कूल के प्रिंसिपल और उच्चतर स्कूल के 2-टीचरों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने 15 और 22 नवंबर को छात्रा से गैंगरेप किया। पीड़ित छात्रा द्वारा अपने अभिभावक को आपबीती बताने के बाद केस दर्ज किया गया है।