छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के घर से बाहर निकलते समय ईडी की टीम पर ईंट-पत्थरों से हुआ हमला

रायपुर (छत्तीसगढ़) में मनी लॉन्डरिंग से जुड़े शराब घोटाला केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर रेड करने के बाद निकलते समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर कथित तौर पर ईंट-पत्थरों से हमला हुआ है। वहीं, ईडी अब इस मामले में केस दर्ज करवाएगी। हालांकि, मामले में अभी किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।