छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, प्रेशर बम, 784 जिलेटिन छड़ें समेत विस्फोटक बरामद

बीजापुर (छत्तीसगढ़) में गणतंत्र दिवस से पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान में बंडेपारा-नीलमडुगु जंगल से 16 प्रेशर बम, 784 जिलेटिन छड़ें, कोडेक्स वायर, गन पाउडर और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए। डीआरजी, ज़िला बल और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सभी बम मौके पर ही निष्क्रिय कर दिए गए।

Load More