बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'छतरीवाली' का पहला लुक शेयर किया है जिसमें वह कंडोम टेस्टर की भूमिका निभाएंगी। तेजस प्रभा विजय देओस्कर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला का प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी मूवीज़ प्रोड्यूस कर रहा है। प्रोजेक्ट को लेकर रकुल ने कहा, "इस फिल्म का विषय काफी दिलचस्प व हटके है।"