छत्तीसगढ़ में तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन गड्ढे में गिरा, 18 लोगों की हुई मौत
कबीरधाम ज़िले (छत्तीसगढ़) में सोमवार दोपहर को एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें कई महिलाओं सहित 18 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया था। हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है।