छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में 3 ऐतिहासिक जगहों के नाम बदलने के निर्देश दिए हैं। राज्य में चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान के नाम बदले जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, चंदखुरी का नाम माता कौशल्या धाम चंदखुरी, गिरौदपुरी का नाम बदलकर बाबा गुरु घासीदास धाम गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम शहीद वीर नारायण सिंह धाम सोनाखान रखा जाएगा।