inshorts

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया का शव पंखे से लटका मिला, खुदकुशी की आशंका

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता राजिंदर पाल सिंह भाटिया (72) का शव रविवार को राजनांदगांव ज़िले में उनके आवास में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है लेकिन सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं दी। बतौर रिपोर्ट्स, उन्हें मार्च में कोविड-19 हुआ था और रिकवर होने के बाद से उनकी सेहत ठीक नहीं थी।