छल-कपट वाला दस्तावेज़ है विपक्षी घोषणापत्र, मत भूलो ये पब्लिक है सब जानती है: बिहार में PM

आरा (बिहार) में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एनडीए का घोषणापत्र ईमानदारी वाला है। उन्होंने कहा, "जंगलराज वालों (विपक्ष) ने अपने घोषणापत्र को झूठ, छल-कपट व लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला दस्तावेज़ बना दिया है।" उन्होंने कहा, "जंगलराज के लोगों, मत भूलो यह पब्लिक है, यह सब जानती है।"