छात्र ने एमपी में एमबीबीएस परीक्षा में नकल के लिए सर्जरी से कान में फिट कराया ब्लूटूथ डिवाइस
अधिकारियों ने बताया है कि इंदौर (मध्य प्रदेश) में एमबीबीएस परीक्षा में नकल करने के लिए एक छात्र ने सर्जरी के ज़रिए अपने कान में एक माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस फिट कराया था। अधिकारियों के अनुसार, उड़न दस्ते के एक सदस्य को छात्र की तलाशी में पैंट की अंदरुनी जेब में एक मोबाइल फोन मिला जो ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्टेड था।