छात्रों की वापसी के लिए रूसी राष्ट्रपति से कहकर दो दिन के लिए युद्ध रुकवा दें पीएम: सांसद

तेलंगाना से कांग्रेस सांसद के. वेंकट रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से कहा है, "रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बीच वहां तेलंगाना राज्य के कई छात्र फंसे हुए हैं।" उन्होंने कहा, "मेरी गुज़ारिश है कि रूसी राष्ट्रपति से अपील कर युद्ध को दो-दिन के लिए रुकवाएं ताकि भारतीयों को वहां से निकाला जा सके।"