असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वह किसी को अपने राज्य में आने से नहीं रोक सकते और देश के सभी विधायकों को असम आने के लिए आमंत्रित करते हैं। 'उद्धव ठाकरे से क्या कहना चाहेंगे' सवाल पर उन्होंने कहा, "आप भी छुट्टी मनाने असम आइए।" गौरतलब है कि शिवसेना के बागी विधायक असम में हैं।