'छैय्या छैय्या' के लिए मलाइका पहली पसंद नहीं थीं, 5 अभिनेत्रियों ने मना किया था: फराह खान

फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान ने बताया है कि शाहरुख खान अभिनीत 'दिल से' के गाने 'छैय्या छैय्या' के लिए अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पहली पसंद नहीं थीं। उन्होंने कहा कि शिल्पा शेट्टी, शिल्पा शिरोडकर और 2-3 अभिनेत्रियों से संपर्क किया था लेकिन किसी कारणवश सभी ने मना कर दिया। बकौल फराह, उनके मेकअप आर्टिस्ट ने कहा था कि मलाइका अच्छी डांसर हैं।