ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज़ ने मंगलवार को तिमाही नतीजों का एलान किया जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22% बढ़कर ₹144 करोड़ हो गया है। हालांकि, इन नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 6.23% की गिरावट आई है। दरअसल, कंपनी का रेवेन्यू (ऑपरेशन्स) से 14% घटकर ₹1,849.8 करोड़ हो गया जिसके कारण यह गिरावट हो सकती है।