ज़िंदा शख्स ने उठवाई अपनी अर्थी, श्मशान पहुंचकर बोला- कितने लोग आते हैं, यह देखना था

गयाजी (बिहार) में वायुसेना के रिटायर्ड सैनिक मोहन लाल (74) ने ज़िंदा रहते हुए अपनी अर्थी उठवाई है और उनकी सांकेतिक अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा, "मैं यह देखना चाहता था कि मेरे अंतिम यात्रा में कौन-कौन शामिल होता है और लोग कितना सम्मान देते हैं।" श्मशान घाट पर उनका प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया।

Load More