ज़ाकिर हुसैन ने मां की इजाज़त के बिना की थी अमेरिका की एंटोनिया मिनेकोला से शादी

दिवंगत तबला वादक ज़ाकिर हुसैन ने एक शो में बताया था कि वह एंटोनिया मिनेकोला (पत्नी) से पहली बार अमेरिका में मिले थे और फिर 7 साल बाद दोनों ने शादी की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी मां की इजाज़त लिए बिना ही एंटोनिया से शादी की थी क्योंकि उनके लिए इस शादी को स्वीकारना बहुत मुश्किल था।